जी हाँ ये सवाल जब आपके सामने आएगा तो सबसे पहले आपके जहन में आएगा कि जिस देश की सेना के पास आधुनिक हथियार हो।
पर क्या ये पूरा सच है अगर मुझसे पूछो तो नही। ( क्योंकि अगर ऐसा होता तो एक छोटा सा देश वियतनाम चीन और अमेरिका जैसे देशों को कभी हरा नही पाता ) फिर आप सोचेंगे की औऱ क्या कारण हो सकता हैं।
(1) पहला अपनी मिट्टी से प्यार देशप्रेम :- ये एक ऐसा कारण होता है कि कोई भी मामूली सेना असाधारण कार्य कर सकती हैं औऱ बड़े से बड़े देश को हरा सकती हैं।
(2) दूसरा कारण सैनिक अपने देश के जान देते वक्त अपने परिवार के बारे में सोचता है कि मेरे जाने के बाद मेरे परिवार का क्या होगा ?
जो देश अपने सैनिकों के परिवार का ध्यान रखता हैं उस देश के सैनिक हंसते हंसते अपने देश के लिए कुर्बान हो जाते हैं।
तो ये दो कारण है जो किसी देश की सेना की मजबूती के कारण हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें